राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए सुक्खू कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी पार्टी ने स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री उपचार करवाने के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती हैं।

संभावना है कि जल्द ही स्वस्थ होकर मुख्यमंत्री राजस्थान जाएंगे। सूत्रों के अनुसार सोमवार को उनका सीटी स्कैन हुआ है, जो सामान्य है। बुधवार तक उनको छुट्टी मिल सकती है। सुक्खू पिछले कई दिनों से एम्स में भर्ती हैं। पैंक्रियाज में संक्रमण और सूजन के कारण वे दाखिल हैं। अब यह सूजन भी कम हो गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *