ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों से स्टंट पर सरकार ने लगाई रोक, बटाला में हुई घटना के बाद

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को राज्य में ट्रैक्टरों व अन्य कृषि उपकरणों के साथ खतरनाक स्टंट करने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने की घोषणा की है। उन्होंने बटाला में ट्रैक्टर पर स्टंट दिखाने के कारण हाल ही में जान गंवाने वाले व्यक्ति की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और आने वाले समय में ऐसे किसी भी हादसे से बचने की जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य में ट्रैक्टरों और अन्य कृषि उपकरणों के साथ स्टंट करने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है। ट्रैक्टर को खेतों का राजा कहा जाता है और स्टंट करके इसे अपने लिए मौत का फरिश्ता न बनाएं। आजकल ट्रैक्टरों और अन्य कृषि यंत्रों का प्रयोग स्टंट दिखाने के लिए किया जा रहा है।
गौरतलब है कि पंजाब में हर साल ग्रामीण खेल मुकाबलों के दौरान भी ट्रैक्टरों और अन्य कृषि उपकरणों के जरिये स्टंट दिखाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। कई बार स्टंट करने वालों को गंभीर चोटें भी आ चुकीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *