कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति विभाग की बैठक, प्रतिभा बोली सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए मौका

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। आगामी रणनीति तय करने को लेकर कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति विभाग की बैठक आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बैठक में शामिल हुई।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते हाईकमान को हिमाचल की भोगौलिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रत्याशियों की घोषणा जल्द करनी चाहिए। जिससे प्रत्याशियों को पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद छोड़ देना चाहिए। सक्रिय पदाधिकारियों को ही दायित्व दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *