*☀आज का पंचांग और राशिफल☀*

🔸➖🔸➖🔸➖🔸➖🔸

*🔅दिनांक =11-जुलाई-2023*
*🔅दिन = मंगलवार*
*🔅संवत् = 2080*
*🔅मास = श्रावण मास*
*🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष*
*🔅तिथि= नवमी तिथि आज शाम 06:05 तक रहेगी*

*आज का राहूकाल:- दोपहर 03:00 से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें।

मेष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा।आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।घर में नए मेहमान के आने की संभावना है,जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा।जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा।किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं।लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है।कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं।किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है।गुड़ का दान करे।

वृषभ राशि :- आज कुछ नजदीकी लोगों से कुछ मतभेद उभर सकते हैं।स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे।घर का वातावरण भी आज शांत और सामान्य रहेगा।संभव है कि दिन की शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले लेकिन शाम तक आपके रिश्ते में मधुरता आएगी।कई दिनों से आ रही समस्याएं हल होंगी।व्यवसाय में भी कई दिनों से रुका कार्य सफल हो सकता है।महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा।चावल का दान करे।

मिथुन राशि :- कार्यस्थल पर आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के बेहतर अवसर होंगे,जो आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।आपके वरिष्ठों का व्यवहार आपके प्रति नरम रहेगा।आपका पारिवारिक-जीवन सुखी और शांतिपूर्ण रहेगा।आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत प्यार और देखभाल करेंगे।सामाजिक रूप से भी आप बहुत लोकप्रियता हासिल करेंगे।वित्तीय मामलों में सुधार और निरंतर प्रगति की प्रबल संभावना है।किसी दूर स्थान की लंबी यात्रा हो सकती है,जो आप के लिए बहुत फलदायी रहेगी।कबूतरों को ज्वार डाले।

कर्क राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा।कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है।इससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है।किसी काम की गति धीमी हो सकती है।इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है।जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं।दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है।किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए।तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए।इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है।महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करे।

सिंह राशि :- अगर आप सावधानी नहीं बरतेंगे तो आज आपके साथ व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है।पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें।सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं।आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं,लेकिन मन विचलित न करें। पुराने अधूरे काम भी निपट जाएंगे।मेहनत का नतीजा आज आपके पक्ष में हो सकता है।वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव संभव है।स्वास्थ्य से खुशी मिलेगी।रचनात्मक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।हनुमान चालीसा का पाठ करे।

कन्या राशि :- व्यावसायिक सन्दर्भ में नवीन रणनीतियों को मूर्त रूप देने के लिए आज उत्कृष्ट समय है।प्राधिकरण और रैंक के व्यक्ति आपको विशेष सहयोग और अवसर प्रदान कर सकते हैं।आर्थिक रूप से दिन समृद्ध है।आज आपकी मेहनत का फल आपको लाभ मिलेगा।आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा।रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा।आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे।बुजुर्ग को मीठा का दान करे।

तुला राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिल सकती है।आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा,जिससे काम में मन कम ही लग सकता है।आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए।आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं।किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा।छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है।दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।मछलियों को दाना डालें।

वृश्चिक राशि :- नौकरी में स्थिति सामान्य रहने के योग हैं।आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा।इसका पूरा लाभ उठाएं।अपने उत्साह और आत्मबल से कठिन काम को भी पूरा कर सकेंगे।कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी।आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे।आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों।वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।गुड का दान करे।

धनु राशि :- आज शुभ परिणाम प्राप्ति संभव है।आप सकारात्मक सोच रखेंगे।आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे।नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं।कुछ के लिए वांछित स्थानांतरण भी हो सकते हैं।यदि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हैं,तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है।आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे।यात्रा लाभकारी होगी।आपको अपने दोस्तों का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा।पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।महादेव जी जल से अभिषेक करे।

मकर राशि :- आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है।करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है।अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए।इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे।आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं।परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं।लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है।कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करे।

कुंभ राशि :- आज असफलता का डर बना रहेगा।सिर्फ व्यावहारिक योजनाएं ही न बनाएं।आपके ऊपर किसी प्रकार के आरोप भी आप पर लग सकते है।आज का दिन शुभ है।धार्मिक और मांगलिक कार्यो में व्यस्त रह सकते हैं।जहां तक हो सके मन में नकारात्‍मक विचारों को न आने दें।किसी से झूठे वादे न करे अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है,फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है।शनि चालीसा का पाठ करे।

मीन राशि :- आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुहशाल रहेगा।आय में वृद्धि संभव है।आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे।रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में इस अवधि के दौरान चीजें आपके पक्ष में होंगी।अवसर आपके रास्ते में आएंगे और आप विवेकपूर्ण तरीके से उनका समय पर उपयोग करेंगे।सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।नौकरी की उठापटक दिन मूड ऑफ़ कर देगी।गुरु मंत्र का जाप करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *