पहली कैबिनेट मीटिंग में 5 गारंटी को मिली मंजूरी, राहुल बोले- जो हम कहते हैं, उसे पूरा करते हैं, सोनिया गांधी ने भी कहा- शुक्रिया कर्नाटक

Spread the love

पंजाब दस्तक: कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन चुकी है. चुनाव के दौरान कांग्रेस ने पांच ‘गारंटियों’ को लागू करने का वादा किया था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार (20 मई) को ट्वीट करते हुए कहा कि पहली मीटिंग में ही पांच गारंटी को मंजूरी मिल चुकी है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि “जो हम कहते हैं, उसे पूरा करते हैं. पहला दिन, पहली कैबिनेट मीटिंग में कर्नाटक को दी हुई हमारी पांच गारंटी को मंजूरी मिल चुकी है.” वहीं, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच मांगों को मंजूरी दी है. उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है.

जनादेश बंटवारे-भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ

पार्टी की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने कहा कि “मैं कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया. ये जनादेश बंटवारे और भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ है. कांग्रेस सरकार अपने वादों को पूरा करेगी.”

पहली कैबिनेट की बैठक

बता दें कि पहली कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने कहा कि पांचों वादे पूरे करने के लिए हमनें कैबिनेट की सहमति हासिल कर ली है. सीएम ने कहा कि अगले कैबिनेट में पूरा मसौदा आएगा. बता दें कि सोमवार (22 मई) से कर्नाटक विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है.

एक हफ्ते के अंदर कैबिनेट बैठक

वहीं, विधानसभा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “कर्नाटक विधानसभा में हमारे घोषणा पत्र में पांच गारंटियों का वादा किया गया था और उन पांचों गारंटियों को लागू करने का आदेश कैबिनेट की पहली बैठक के बाद दिया जाएगा. अगली कैबिनेट बैठक एक सप्ताह के भीतर बुलाई जाएगी, जिसके बाद सभी पांचों गारंटियां लागू होंगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *