1200 करोड़ का सिंचाई घोटाला: एक्शन में ED, ठेकेदार गुरविंदर की 112 करोड़ की संपत्ति की अटैच

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में 1200 करोड़ के सिंचाई घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ठेकेदार गुरिंदर सिंह की 70.15 करोड़ की चल-अचल संपत्ति और बैंक खातों में पड़ी 41.50 करोड़ की नकदी अटैच की। ईडी ने जो संपत्तियां अटैच की हैं, उनमें 27 प्रॉपर्टी चंडीगढ़ और पंजाब के शहरों में स्थित हैं।

ईडी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में दर्ज एक प्राथमिकी और सिंचाई घोटाले के लिए चालान के आधार पर हुई जांच के तहत कार्रवाई की गई है। सिंचाई विभाग में यह घोटाला करीब 11 साल पहले हुआ था। उस दौरान राज्य में शिरोमणि अकाली दल व भाजपा गठबंधन की सरकार थी। 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार में विजिलेंस ब्यूरो ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *