अपनी ही बात से पलटे कौल सिंह, संन्यास लेने की बात को बताया राजनीतिक जुमला

Spread the love

मंडी(अभय राणा); जिले की द्रंग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 2621 वोट की लीड मिली है। भाजपा प्रत्याशी की गृह पंचायत नगवाई में भाजपा को 46 वोटों की लीड मिली है। मतदान केंद्र वाइज बात करें तो नगवाई-1 में भाजपा को 348 और कांग्रेस को 306 वोट मिले हैं। यहां पर भाजपा को 42 और नगवाईं-2 में भाजपा को 269 और कांग्रेस को 265 को मत मिले।

इस मतदान केंद्र पर भाजपा को मात्र 4 वोट की लीड मिली है। भाजपा प्रत्याशी को अपनी ही पंचायत से मात्र 46 वोटों की लीड मिली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा था कि कि अगर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को उन्हीं की गृह पंचायत में नहीं हराया तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

कौल सिंह ने कहा था कि ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को सिर्फ कारगिल हीरो के नाम से प्रचारित किया जा रहा है जबकि धरातल पर उनकी कोई पकड़ नहीं हैं, जो उनकी गृह पंचायत है और जो इलाका स्नोर है वहां से कांग्रेस पार्टी को बढ़त दिलाई जाएगी और ब्रिगेडियर को उनके ही घर पर मात दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *