पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर इस समय कैंसर का इलाज करवा रही हैं. खुद कैंसर पीड़ित होने के बाद उन्होंने अन्य कैंसर पीड़ितों के दर्द को समझते हुए अपने बाल दान किए हैं. नवजोत कौर ने अपने लंबे बालों को कटवाते हुए फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं. साथ ही उन्होंने अपना नया लुक शेयर करते हुए लोगों से बाल दान करने की अपील की है, ताकि किसी कैंसर पीड़ित को सस्ती विग मिल सके.
