चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु की मौत:दिल का दौरा पड़ने से गई जान, लुधियाना से दर्शन करने आया था

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऊना जिले के मां चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिला लुधियाना पक्खोवाल रोड SBS नगर निवासी श्रद्धालु रविंद्र कुमार के रूप में हुई। हृदय गति रुकने से श्रद्धालु की जान गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं हादसे के बाद मंदिर प्रशासन ने तुरंत लिफ्ट को दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए खोल दिया। अब बाबा श्री माई दास सदन में बकायदा मंदिर प्रशासन ने पंजीकरण करके बुजुर्गों और दिव्यांगों को दर्शन पर्ची और पास बनाकर क्रमानुसार भेजना शुरू किया है, ताकि किसी को लंबे समय तक लाइन में नहीं लगा पड़े।

कैंची गेट नहीं खोलने के कारण परेशान हुआ
मामले की पुष्टि मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल ने की। उन्होंने बताया कि मृतक बुजुर्ग गेट नंबर 3 पर लाइन में लगा था और कैंची गेट खोलने की गुहार होमगार्ड के जवानों से लगा रहा था, लेकिन काफी देर तक जब गेट नहीं खोला तो बुजुर्ग को लाइन में ही रहना पड़ा। इस बीचा अचानक वह गया गया।

लिफ्ट बंद होने के कारण आई दिक्कत
होमगार्ड के जवानों ने उसे तुरंत उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने ससे हुई। दरअसल, मंदिर की लिफ्ट बंद होने के कारण बुजुर्गों को और दिव्यांगों को सीढ़ियां चढ़कर ऊपर मंदिर के नजदीक पहुंचना पड़ रहा है, जिस कारण रविवार को लुधियाना के बुजुर्ग की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *