बठिंडा में गेहूं की लोडिंग-अनलोडिंग पर विवाद:20 से ज्यादा लोगों ने किया हमला, 2 लोग गंभीर घायल; सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब के बठिंडा शहर में सरकारी गेहूं की लोडिंग-अनलोडिंग को लेकर ट्रक यूनियन गोनियाना के ऑपरेटरों के साथ मारपीट की गई। गांव हररायपुर की अनाज मंडी में 25 के करीब व्यक्तियों द्वारा मारपीट करने और सरकारी कार्य में विघ्न डालने का मामला सामने आया है। इस दौरान 2 ऑपरेटर गंभीर जख्मी हो गए, जिन्हें गोनियाना मंडी के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

आरोपी खुद को AAP समर्थक बताते

जानकारी देते हुए ट्रक यूनियन गोनियाना मंडी के पूर्व प्रधान नीला सिंह ने बताया कि गोनियाना ट्रक यूनियन में पिछले कुछ समय से नए व्यक्तियों ने डेरा जमा रखा है। उक्त लोग खुद को आम आदमी पार्टी की सरकार के समर्थक बता रहे हैं, जो खुद को ऑपरेटर कहते हुए पुराने ट्रक ऑपरेटरों के कार्य में बाधा डाल रहे हैं। उपरोक्त व्यक्तियों के पास सिर्फ 10 ट्रक हैं, जबकि ज्यादातर कैंटर हैं।

लोडिड ट्राले को बाहर जाने नहीं दे रहे

नीला प्रधान ने बताया कि इस समय सरकारी गेहूं की लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य चल रहा है और भूपेंद्र कुमार के नाम टेंडर इश्यू हो चुका है। उन्होंने बताया कि टेंडर इश्यू होने के बाद ट्रक यूनियन गोनियाना मंडी से हररायपुर अनाज मंडी में ट्राले और ट्रक लोडिंग के लिए भेजे गए, जिनका सरकारी गेट पास भी इश्यू हो चुका है। गत शाम से 3 ट्राले हररायपुर अनाज मंडी में गेहूं लोडिंग सहित खड़े हैं, जिनको उन लोगों द्वारा बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *