पूर्व CM चन्नी से 20 अप्रैल को होगी विजिलेंस पूछताछ:आय से अधिक संपत्ति मामला; विजिलेंस टीम LOC कर चुकी है जारी

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब विजिलेंस टीम की कांग्रेस के मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अब विजिलेंस टीम की रडार पर कांग्रेस से पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी हैं। चन्नी अब 20 अप्रैल को विजिलेंस की जांच में शामिल होंगे।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा कांग्रेसी नेता चरणजीत सिंह चन्नी से आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ की जानी है। इससे पहले चन्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया जा चुका है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार चन्नी की संपत्ति बारे एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। चन्नी के पूछताछ में शामिल होने के बाद उनकी मलकियत की संपत्ति और विजिलेंस के पास मौजूद रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा।​​​

अमेरिका जाने का प्रोग्राम रद्द

बीते महीने चन्नी अमेरिका जाना चाहते थे। लेकिन पंजाब विजिलेंस द्वारा 7 मार्च को उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया। इसके बाद चन्नी ने वीडियो जारी कर अमेरिका जाने के अपने कार्यक्रम को रद्द करने बारे जानकारी दी थी। विजिलेंस ब्यूरो चन्नी समेत उनके भाइयों और अन्य पारिवारिक सदस्यों की संपत्ति की जांच कर रहा है। दरअसल, कुछ ठेकेदारों को पूर्व CM चन्नी द्वारा अनुचित लाभ देने बारे विजिलेंस ब्यूरो को इनपुट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *