अकाली दल को झटका, इंदरबीर अटवाल भाई समेत भाजपा में शामिल, जालंधर उपचुनाव में होंगे प्रत्याशी

Spread the love

पंजाब दस्तक: अकाली दल के कद्दावर नेता और लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रहे चरणजीत सिंह अटवाल के बेटों इंदर सिंह अटवाल और जसजीत सिंह अटवाल समर्थकों संग रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी चरणजीत को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाएगी। अटवाल केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी और पार्टी महासचिव तरुण चुघ की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

उपचुनाव से पूर्व अकाली नेताओं का भाजपा में शामिल होना अकाली दल के लिए बड़ा झटका है। चरणजीत सिंह अटवाल अकाली दल के इकलौते सबसे बड़ा दलित सिख चेहरा रहे हैं।

बीते लोकसभा चुनाव में वह 20 हजार मतों के मामूली अंतर से कांग्रेस के संतोख चौधरी से हार गए थे। अटवाल अकाली दल में अपनी अनदेखी से अरसे से नाराज चल रहे थे। अब भाजपा उनके पुत्र इंदर को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *