भाजपा ने एसडीएम शिमला को सौंपा ज्ञापन 

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: भाजपा द्वारा एसडीएम शिमला को एक ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन उनके रीडर भीमी राम द्वारा स्वीकार किया गया।

ज्ञापन में कहा गया की हम भारतीय जनता पार्टी की ओर से आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि कुछ बिंदु नगर निगम चुनाव को लेकर हमारे समक्ष आए हैं और इन बिंदुओं पर आप उचित कार्रवाई करेंगे।

कई नगर निगम के वार्डों में बड़ी संख्या में वोटों का आवेदन किया जा रहा हैं जैसे लोअर बाजार में मस्जिद में 100 से ज्यादा संख्या में खानों के वोट बनाने का आवेदन आपके समक्ष आया है

शिमला नगर निगम के कई वार्डों में मंत्रियों के घरों पर बड़ी संख्या में वोटों का आवेदन किया जा रहा है जैसे बेनमोर वार्ड में कुछ उधारण सामने आए है

वोट का आवेदन करते समय जो लोग उस वोट को वेरीफाई कर रहे हैं उनका वोट अभी सप्लीमेंट सूची में प्रकाशित नहीं हुआ है, ऐसे आवेदनों को आप खारिज करें

कई लोग जो वोट बनाने आ रहे हैं वह प्रशासन को सरकार का दबाव दिखाने का प्रयास कर रहे हैं अगर ऐसा हो रहा है तो उसपर आप सख्ती से कार्यवाही करें

हमें पूरा विश्वास है कि प्रशासन उत्तम रूप से अपना कार्य कर रहा है और हम आशा करते हैं कि अगामी नगर निगम चुनाव फ्री एंड फेयर इलेक्शन के रूप में होगा। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, कर्ण नंदा, सुनील धर, रोहित सचदेवा, सुदीप और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *