नवजोत सिद्धू की रिहाई आज:320 दिन बाद अभिजीत मुहूर्त पटियाला जेल से बाहर आएंगे

Spread the love

पंजाब दस्तक सुरेंद्र राणा: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आज हो रहे हैं। सिद्धू 320 दिन बाद पटियाला सेंट्रल जेल से बाहर आएंगे। उन्होंने पटियाला में हुए रोडरेज केस में एक साल की कैद काटी। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.58 बजे से 12.40 बजे तक एवं विजय मुहूर्त दोपहर 2.04 बजे से 2.46 बजे तक रहेगा। इन्हीं दो समय के बीच सिद्धू जेल से बाहर आएंगे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक आज तक सिद्धू ने अधिकतर काम अभिजित मुहूर्त पर ही किए हैं।

सजा के दौरान कोई छुट‌्टी न लेने का नवजोत सिंह सिद्धू को यह बेनिफिट मिल रहा है और वह 19 मई से 48 दिन पहले रिहा हो रहे हैं। सिद्धू के ट्विटर पेज पर शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा था कि वरिष्ठ अधिकारियों ने रिहाई की सूचना दी है।

नवजोत सिंह सिद्धू को रिसीव करने के लिए इस बार कोई बड़ा ताम-झाम आयोजित नहीं किया जा रहा। वहीं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी उन्हें रिसीव करने के लिए जाने से मना कर दिया है। हालांकि सिद्धू के समर्थक उनके ग्रैंड वेलकम की तैयारी में हैं।

सिद्धू की रिहाई से पहले खटास

रिहाई से पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी पर एक्शन ले लिया है। अमृतसर ईस्ट में न्यू अमृतसर ब्लॉक प्रधान नवतेज सिंह सुल्तानविंड को हटा दिया है। जनरल सेक्रेटरी कैप्टन संदीप सिंह संधू की तरफ से भेजे लैटर में साफ लिखा है कि प्रधान राजा वडिंग के निर्देशों पर यह कदम उठाया गया है। नवतेज सुल्तानविंड पार्टी के आयोजित कार्यक्रमों में गैर-हाजिर रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *