78 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब बरामद, पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Spread the love

शिमला ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई थाना इलाके में पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने टिककारी में सड़क किनारे लगाई गई दुकान से भारी मात्रा शराब पकड़ी है। यहां दूसरे राज्य की शराब का भंडारण किया हुआ था।

पुलिस ने इस छापेमारी में कुल 78 पेटी (936 बोतल) अंग्रेजी और देशी शराब एवं बीयर बरामद की है। थाना कोटखाई में इस मामले को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *