कर्मचारी चयन आयोग में बीते तीन साल में हुईं 300 परीक्षाओं की जांच शुरू

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश सरकार की ओर से भंग किए जा चुके हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में बीते तीन साल में करीब 300 परीक्षाएं हुई हैं। गड़बड़ी की आशंका के चलते विजिलेंस ने इन सभी परीक्षाओं की जांच शुरू कर दी है।

आयोग में तैनात रहे 55 अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। जेओए आईटी पेपर लीक मामला सामने आने के बाद विजिलेंस ने अन्य पेपरों की जांच आगे बढ़ा दी है। आयोग में हुईं गड़बड़ियों की पूरी रिपोर्ट विजिलेंस प्रदेश सरकार को भेजेगी।

जेओए आईटी के साथ कला अध्यापक और जूनियर ऑडिटर की भर्ती परीक्षा के भी पेपर लीक हुए हैं। जांच के दौरान विजिलेंस जैसे-जैसे आगे कड़ियां जोड़ती जा रही है, अन्य परीक्षाओं में भी गड़बड़ियों के खुलासे होते जा रहे हैं।

विजिलेंस का मानना है कि यह गोरखधंधा एक नहीं, बल्कि कई सालों से चल रहा है। अब तक जेओए आईटी पेपर लीक मामले में आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *