हमीरपुर में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन पर ताला: गेट बंद होने से कई कर्मचारी बिना अटेंडेंस लगाए लौटे;

Spread the love

हमीरपुर, काजल: हमीरपुर में हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर पर ताला लटक गया है। बुधवार को ज्यादातर कर्मचारी दफ्तर तो पहुंचे लेकिन उनमें से कुछ की ही हाजिरी लग पाई। बाकी अटेंडेंस लगाए बगैर घर लौट चले गए। इन कर्मचारियों से कहा गया कि अब उनका इस दफ्तर से कोई लेना-देना नहीं रहा ।

प्रदेश सरकार ने 21 फरवरी को ही पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए आयोग को भंग कर दिया है। SIT के प्रमुख DIG शिवा कुमार ने बुधवार दोपहर बाद इस कार्यालय का दौरा किया।

DIG के साथ विजिलेंस की एएसपी रेणु शर्मा भी साथ थीं। इस कार्यालय में सिक्योरिटी स्टाफ के अलावा अब किसी तरह की कोई चहल-पहल नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *