SHIMLA NEWS: राय विशेष सचिव शिक्षा, राजेश शर्मा को मिल्कफेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के आदेश वापस लिए

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को दो आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। साथ ही एक आईएफएस व एक एचएएस अधिकारी के तबादला आदेश रद्द किए हैं।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी नियुक्ति आदेशों के तहत डीसी बिलासपुर पंकज राय को विशेष सचिव शिक्षा लगाया गया है। वह विशेष सचिव योजना का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। वहीं विशेष सचिव वन आबिद हुसैन सादिक को डीसी बिलासपुर तैनात किया गया है।

प्रदेश सरकार ने आईएफएस अधिकारी राजेश शर्मा को मिल्कफेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त करने के आदेश 24 घंटों के भीतर ही वापस ले लिए।

नए आदेशों के तहत आईएफएस अधिकारी राजेश शर्मा राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान(एसएसए ) और  माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) बने रहेंगे। वहीं, एचएएस अधिकारी भूपेंद्र कुमार पहले ही तरह ही  प्रबंध निदेशक मिल्कफेड बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *