संदीप सिंह की बर्खास्तगी मांग को लेकर सदन में हंगामा:विपक्ष ने पूछा-मंत्री का इस्तीफा लोगे या नहीं सीएम बोले, नहीं लेंगे.

Spread the love

पंजाब/हरियाणा: जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोप में घिरे हरियाणा के राज्य मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विधानसभा में 30 मिनट जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के विधायकों की स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से बहस भी हो गई। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने सरकार से पूछा कि संदीप का इस्तीफा लोगे या नहीं। सीएम ने 2 सेकंड से भी कम समय में टेबल पर हाथ मारकर 3 बार कहा- नहीं लेंगे…नहीं लेंगे…नहीं लेंगे।

इस पर विपक्ष ने शेम-शेम के साथ भाजपा-जजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस की महिला विधायकों ने गीता भुक्कल के नेतृत्व में नारेबाजी की तो हुड्‌डा समेत सभी पुरुष विधायकों ने वॉकआउट किया। स्पीकर बोले,आरोपों से कोई दोषी नहीं होता,जांच चल रही है। सदन में मंत्री संदीप मौजूद नहीं थे। स्पीकर ने कहा कि उनके अवकाश पर होने की सूचना आ चुकी है। सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित की गई।

स्पीकर ने दी बाहर करने की चेतावनी, नारेबाजी जारी रही

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद 30 मिनट सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। सदन के नेता सीएम मनोहर लाल व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने शोक प्रस्ताव पढ़े। विपक्ष के विधायकों ने बेटी बचाअो-बेटी पढ़ाओ, क्या हुआ-क्या हुआ लिखे नारे के बैनर लहरा दिए। विधायक शकुंतला खटक वेल तक पहुंचीं तो स्पीकर ने बाहर करने की चेतावनी दी। विपक्षी नारेबाजी करते रहे।

हुड्‌डा ने कहा कि आपकी पार्टी के अध्यक्ष यह कह चुके हैं कि मंत्री संदीप सिंह को मीटिंग में इसलिए नहीं बुलाया, क्योंकि उनके खिलाफ कार्यवाही चल रही है। क्या उनका इस्तीफा लिया जाएगा। विपक्षी विधायकों ने बैनर लहराए तो सीएम ने ऑफिसर गैलरी में बैठे सीआईडी चीफ आलोक मित्तल को कुछ लिखकर पर्ची भिजवाई। पर्ची पर कुछ लिख मित्तल ने वापस भिजवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *