लक्क्ड़ बाजार के समीप खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सर्कुलर रोड पर लक्क्ड़ बाजार के समीप एक सड़क हादसे में 26 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। देर शाम करीब छह बजे हुए हादसे में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के समय कार में दो युवक ही सवार थे। मृतक की पहचान रोहित पुत्र मस्त राम निवासी मिडल सांगटी समरहिल के रूप में हुई है।

हादसे में घायल 22 वर्षीय विवेक शर्मा पुत्र बृज किशोर, मिडल सांगटी का रहने वाला है। दोनों रोहित के अस्पताल में उपचाराधीन भाई को खाना लेकर जा रहे थे। इसी बीच वे रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक से डेढञ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *