मुख्यमंत्री बोले अब ज्यादा नही चलेगा सीमेंट कम्पनी विवाद एक दो दिन में निकलेगा समाधान

Spread the love

 

शिमला, सुरेंद्र राणा: करीब सप्ताह भर प्रदेश के बाहर रहने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला लौट आए हैं। दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से भेंट के अलावा मुख्यमंत्री गोवा में हिमाचल के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के बेटे की शादी में भी शरीक हुए, शिमला में पत्रकारों से रूबरू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की सीमेंट विवाद 2 महीने से चला आ रहा है और सरकार लगातार अदानी प्रबंधन व ट्रांसपोर्टरों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले एक-दो दिन में सीमेंट विवाद सुलझा लिया जाएगा क्योंकि सीमेंट विवाद के चलते प्रदेश के साथ ट्रांसपोर्टरों का भी घाटा हो रहा है। सरकार फिलहाल सीमेंट विवाद को सुलझाने में लगी हुई है। इसमें यदि कड़े कदम उठाने पड़े तो सरकार उससे भी गुरेज नहीं करेगी।

वन्ही हमीरपुर अधीनस्थ चयन आयोग के निलंबन पर मुख्यमंत्री ने कहा की इसको लेकर जांच चल रही है और यह भी निकल कर सामने आया है कि जो परीक्षाएं आयोग द्वारा ली गई हैं और जिनके परिणाम आने वाले हैं उनके पेपर भी लीक हुए हैं। सारी चीजों को देखते हुए सरकार मार्च अप्रैल माह में भर्तियों को बहाल कर देगी और भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *