शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल में पिछले करीब डेढ महीने से चल रहा सीमेंट फैक्ट्री विवाद आज सुलझने की उम्मीद है। ट्रक ऑपरेटर्स आज मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलने शिमला आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के हिमाचल लौटने के बाद आज ट्रक ऑपरेटर शाम को मुख्यमंत्री मिलेंगे। विवाद को सुलझाने के लिए ट्रक ऑपरेटरों की मुख्यमंत्री से आज पहली मुलाकात होगी।
उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री और ट्रक ऑपरेटरों की इस मुलाकात के बाद सुक्खू सरकार विवाद को सुलझाने के लिए कोई बड़ा निर्णय ले। वहीं ट्रक ऑपरेटरों ने भी गतिरोध तोड़ने में नाकाम रहने पर सड़कों पर उतरने और चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। बैठक शाम करीब 5 बजे प्रस्तावित है।
