जालंधर में कई नेता AAP में शामिल:MLA हेनरी के खास पार्षद निर्मल सिंह निम्मा ने भी थामा आम आदमी पार्टी का दामन

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेन्द्र राणा: पंजाब के जालंधर में नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पार्टी ने दूसरे दलों में तोड़फोड़ की नीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत लगातार दूसरे हफ्ते भी अन्य दलों के नेताओं को तोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। नॉर्थ हलके से विधायक बावा हेनरी के खास पार्षद निर्मल सिंह निम्मा भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

दूसरे दलों से आने वाले नेताओं की जॉइनिंग के लिए कार्यक्रम सर्किट हाउस में रखा हुआ था। जिसमें जालंधर के प्रभारी मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर विशेष रूप से आए हुए थे। मंत्री निज्जर के समक्ष सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा, वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल और नार्थ के प्रभारी दिनेश ढल्ल खुद खड़े होकर सभी नेताओं को पार्टी में शामिल करवा रहे थे।

इन नेताओं ने थामा झाड़ू

स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर की मौजूदगी में विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल और आप नेता दिनेश ढल्ल ने कांग्रेस की सीनियर नेता सुषमा गौतम, त्रिलोक सिंह सरीन, पूर्व पार्षद निर्मल सिंह निम्मा, अकाली नेता पूर्व पार्षद हंसराज राणा व अन्य कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *