26 जनवरी से कांग्रेस करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत, प्रतिभा सिंह बोलीं- मोदी सरकार रोजगार देने और महंगाई रोकने में विफल

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: भारत जोड़ो यात्रा के समापन के साथ ही कांग्रेस एक और अभियान शुरू करने जा रही है। 26 जनवरी से पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जाएगी। कांग्रेस के इस कदम को इस साल देश के नौ राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का विश्वास हासिल करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पढाव में हैं। पिछले आठ साल से देश में मोदी की सरकार है। इस यात्रा के दौरान मोदी कार्यकाल में जो भी देश विरोधी निर्णय हुए उनके बारे में लोगों को बताया जा रहा है। नोटबंदी के परिणाम देश के सामने है। सरकार ने 2 करोड़ रोजगार दिए होते तो 16 करोड़ रोजगार आज तक मिल गए होते। जनता के साथ वादाखिलाफी की गई है।

कांग्रेस की आवाज को कहीं भी सुना नही जा रहा। संसद हो या विधानसभा हर जगह उन्हें अनसुना किया गया जिसके बाद यह यात्रा शुरू हुई। 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा यह 26 मार्च तक चलेगा। यह अभियान ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा। प्रदेश की 3226 ग्राम पंचायतो को इसमें कवर किया जाएगा। यह अभियान किन्नौर, लाहुल स्पीति जैसे बर्फ परभावित क्षेत्र में मार्च में चलाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *