हिमाचल में पुरानी पेंशन लागू करने के लिए एसओपी, नियम-शर्तें अधिसूचित करेगा वित्त विभाग

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:  प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए कवायद तेज कर दी है। सरकार ने मंगलवार को वित्त विभाग को पुरानी पेंशन बहाल करने के निर्णय को लागू करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी), नियम और शर्तें अधिसूचित करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार के फैसले केअनुसार प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों को ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में करीब 20 साल बाद पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल हुई है। प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने लोहड़ी पर पहली कैबिनेट बैठक में बहुप्रतीक्षित पुरानी पेंशन बहाल करने का फैसला लिया था। ओपीएस 2003 में बंद हुई थी।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले किया वादा निभाया। यह कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र की पहली गारंटी थी। राज्य मंत्रिमंडल से पुरानी पेंशन बहाल होने के बाद अब प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की पेंशन के फार्मूले पर नजरें टिक गई हैं।

ओपीएस कैसे मिलेगी और पेंशन की राशि कितनी होगी, इसको लेकर कर्मचारियों की ओर से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *