भारत ने तीसरा मैच 317 रन से जीता, वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की

Spread the love

खेल: आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा वनडे खेला गया। भारत ने यह मैच 317 रन से अपने नाम किया। साथ ही सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने पहला वनडे 67 रन और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था।

भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया

भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रन से हरा दिया। यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। उन्होंने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *