हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा:अंबाला से सीधे अमृतसर में गोल्डन टेंपल जाएंगे राहुल गांधी, यात्रा में शामिल हुए राज बब्बर

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हरियाणा में 5वें दिन की भारत जोड़ो यात्रा अंबाला कैंट से होते हुए जंडली पुल के जरिए अंबाला सिटी में पहुंच गई है। यात्रा करीब आधा घंटे तक अंबाला के मॉडल टाउन में रुकी। जहां राहुल गांधी ने चाय पर लोगों के साथ चर्चा की। इसके बाद यात्रा सैनी भवन में मॉर्निंग ब्रैक के लिए रुक गई है। थोड़ी देर बाद राहुल गांधी पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल जाएंगे। अंबाला हरियाणा के दबंग गृह मंत्री अनिल विज का गृह जिला है।

इससे पहले यात्रा सुबह 6 बजे शाहपुर से शुरू हुई। जिसमें राहुल गांधी साथी यात्रियों के साथ घने कोहरे में पैदल चले। आज यात्रा में राहुल गांधी के साथ फिल्म अभिनेता और कांग्रेस लीडर राज बब्बर भी साथ दिखे।

हरियाणा में दूसरे फेज की यह यात्रा 6 जनवरी को पानीपत से शुरू हुई थी। उसके बाद करनाल और कुरुक्षेत्र होते हुए राहुल गांधी अंबाला पहुंचे हैं। अंबाला से यात्रा साढ़े 3 बजे हरियाणा-पंजाब सीमा (शंभू बॉर्डर से) पंजाब में एंट्री करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *