बठिंडा के पुलिसकर्मी फोन पर बोलेंगे जय हिंद:किसी भी काम से पहले करना होगा विश; SSP के आदेश जारी

Spread the love

पंजाब दस्तक: पंजाब में बठिंडा के पुलिसकर्मी अब सीनियर अधिकारियों समेत सरकारी कामकाज के लिए फोन पर पहले जय हिंद विश करेंगे। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान फोन कॉल पर पहले जय हिंद बोलने के बाद ही बातचीत आगे बढ़ानी होगी। यह आदेश बठिंडा के SSP जे. एलेंचेलियन ने जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह आदेश फोर्स में अनुशासन बनाए रखने के लिए जारी किए गए हैं।

SSP द्वारा जारी आदेशों के अनुसार उनके ध्यान में आया है कि पुलिस अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी के फोन पर अलग अलग तरीकों से बात करते हैं, जबकि पुलिस फोर्स एक अनुशासनिक फोर्स है। इस कारण पुलिसकर्मियों को आदेश दिए गए हैं कि भविष्य में सरकारी कामकाज के दौरान फोन पर पहले जय हिंद बोलना सुनिश्चित करें। इन आदेशों की पालना करने को कहा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *