प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन? कांग्रेस बैठक में चुनेगी विधायक दल का नेता

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत तो हासिल कर ली है लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि मुख्यमंत्री कौन होगा? वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में कांग्रेस के दो खेमों की लड़ाई बढ़ेगी। हिमाचल में एक खेमा कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में उभर चुका है। कांग्रेस का दूसरा धड़ा वह है, जिसका केंद्र बिंदु ‘हॉलीलॉज’ है।

प्रतिभा सिंह खुद मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर चुकी हैं। प्रतिभा कई मोकों पर यह कह चुकी हैं कि वीरभद्र के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

उधर कांग्रेस के वरिष्ट नेता 8 बार के विधायक कौल सिंह चुनाव हारने के बाद रेस से बाहर हैं। कौल सिंह भी सीएम की दावेदारी पेश कर चुके थे। विपक्ष के नेता रहें मुकेश व कांग्रेस के वरिष्ट नेता धनी राम शांडील भी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहें हैं।

विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज शिमला में बैठक होगी जिसमें हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला समेत हिमाचल प्रवेक्षक शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *