हिमाचल के विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए सम्मानित

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: भारोत्तोलन के उत्कृष्ट खिलाड़ी व हमीरपुर के बेटे विकास ठाकुर को वेटलिफ्टिंग में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति भवन में महान हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकास ठाकुर को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। यह क्षण हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का पल रहा।

 

बताते चलें कि वेटलिफ्ंिटग के इंटरनेशनल खिलाड़ी विकास ठाकुर ने राष्ट्र मंडल खेल 2022 में रजत पदक, राष्ट्रमंडल सीनियर चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक, राष्ट्र मंडल सीनियर चैंपियनशिप 2019 में रजत पदक और राष्ट्र मंडल खेल 2018 में कांस्य पदक जीते थे। वेटलिफ्टिंग में उनकी इन्हीं उपलब्धियों को मान्यता देते हुए उन्हें वर्ष 2022 का अर्जुन अवार्ड देकर सम्माानित किया गया। गौरतलब रहे कि अर्जुन अवार्ड के लिए देशभर से 25 नामी खिलाडिय़ों का चयन किया गया था। जिसमें वेटलिफ्टिंग में अर्जुन अवार्ड हासिल करने वालों में विकास ठाकुर देश के एकमात्र खिलाड़ी हैं। करीब आठ साल के बाद वेटलिफ्टिंग में इस बार अर्जुन अवार्ड मिला है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के पटनौण के रहने वाले 29 वर्षीय विकासठाकुर की इस उपलब्धि ने प्रदेश के साथ-साथ देश का माथा भी गर्व से ऊंचा कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हैट्रिक लगाई थी। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की थी। आपको बता दें कि विकास ठाकुर मूलरूप से तो जिला हमीरपुर के पटनौण के निवासी हैं, लेकिन उनका परिवार काफी समय से लुधियाना में रहता है।

विकास ठाकुर वर्ष 2014 के ग्लास्को राष्ट्रमंडल खेलों में 85 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 333 किलोग्राम भार उठाकर देश को रजत पदक दिला चुके हैं। जिसमें स्नैच में 150 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 183 किलोग्राम भार उठाया था। जबकि वर्ष 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 94 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 351 किलोग्राम भार उठाकर देश के लिए कांस्य पदक जीता था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *