कांग्रेस ने बीजेपी से पहले जारी की 46 प्रत्याशियों की लिस्ट, इन 22 सीटों पर माथापच्ची जारी

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: कांग्रेस ने पहले प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा से बाजी मार ली है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। 22 सीटों पर अभी भी पेच फंसा है।

वर्तमान 19 विधायकों को पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी बनाया है। पूर्व मंत्रियों में कौल सिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा, प्रकाश चौधरी और चंद्र कुमार चौधरी को फिर से मौका दिया गया है। पांच नए चेहरों सहित तीन महिलाओं पर कांग्रेस ने दांव खेला है। परिवारवाद के आरोपों से घिरने के बावजूद कांग्रेस ने ऐसे जिताऊ प्रत्याशियों पर भी दांव खेला हैं, जो स्थापित नेताओं की संतान हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को उपचुनाव में एक संसदीय सीट सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज करने का तोहफा देते हुए हाईकमान ने पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के ठियोग क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।

इन नए चेहरों को मिली टिकट 

विवेक कुमार (झंडूता), रजनीश किमटा (चौपाल), यशवंत सिंह खन्ना (चुराह), रघुवीर बाली (नगरोटा बगवां), खीमी राम (बंजार)।

तीन महिला प्रत्याशी

आशा कुमारी, चंपा ठाकुर, दयाल प्यारी।

कांग्रेस की ओर से जारी प्रत्याशियों की पहली सूची में सिर्फ एक विधायक का नाम शामिल नहीं है। किन्नौर से विधायक जगत सिंह नेगी को कांग्रेस ने अभी टिकट नहीं दिया है। यहां से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी भी दौड़ में शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *