भाजपा ने बुलाई कोर ग्रुप की बैठक इस दिन जारी होगी प्रत्याशियों की सूची

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश में भाजपा के टिकट दो-तीन दिन में कभी भी तय हो जाएंगे। टिकट आवंटन की इसी प्रक्रिया के तहत भाजपा ने नई दिल्ली में कोर ग्रुप की बैठक बुला ली है। कोर ग्रुप संभावित प्रत्याशियों पर मंत्रणा करके संभावित प्रत्याशियों की भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड को अपनी सिफारिश भेजेगा। पहले यह बैठक शनिवार को सिरमौर में होनी लेकिन जिसे किन्ही कारणों से टाल दिया गया।

अब यह बैठक सोमवार को नई दिल्ली में होगी। सूत्रों के अनुसार कोर ग्रुप की इस बैठक के बाद भाजपा संसदीय बोर्ड कुछ टिकटों पर फैसला कर सकता है। भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची मंगलवार के बाद कभी भी बाहर आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *