महंगाई की मार: वेरका ने एक बार फिर बढ़ाए दूध के दाम, प्रति किलो किया दो रुपये का इजाफा

Spread the love

पंजाब दस्तक: त्योहारों के मौसम में वेरका ने एक और झटका दे दिया है। वेरका ने दूध के दाम फिर से बढ़ा दिए हैं। आधा किलो के पैकेट में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि किलो में दो रुपये रेट बढ़ गए हैं। नए रेट 16 तारीख से लागू होंगे।

याद रहे कि वेरका 4 महीनों में दूध के रेट 2 बार बढ़ा चुका है इसके पीछे का तर्क यही है कि दूध उत्पादक काफी समय से संघर्ष कर रहे थे उनका दलील थी कि चारा और अन्य चीजें काफी महंगी हो गई है। ऐसे में दूध के रेट बढाए जाने चाहिए। इसके बाद वेरका की तरफ से काफी समय से मार्केट की स्टडी की गई। जिसके बाद इस दिशा में फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *