गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष के विवादित बयान को भाजपा ने बताया नंदनीय किया प्रदर्शन

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा: भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला इकाई ने आम आदमी पार्टी गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बयान पर लोकतांत्रिक तरीके से शिमला के ऐतिहासिक सीटीओ चौक पर विरोध प्रर्दशन किया।

शिमला जिला महिला मोर्चा महामंत्री अजंना चौहान ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री पर अनाप-शनाप बयान-बाजी करना आम आदमी पार्टी की आदत है। देश के प्रधानमंत्री के लिए “नीच“ जैसे शब्द का प्रयोग करना कौन सी राजनीतिक भाषा है, कौन सी राजनीतिक नैतिकता है। इनके पूर्व भी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरंविद केजरीवाल भी नरेन्द्र मोदी पर भद्दी टिप्पणी कर चुके है जिसमें केजरीवाल ने 2017 में प्रधानमंत्री को “बेर्शम तानाशाह“ कहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर इस तरह की ब्यानबाजी के कारण आम आदमी पार्टी न केवल लोकतांत्रिक स्तर गिरा रही है बल्कि संविधानिक पदों का भी अपमान कर रही है।

यह टिप्पणी मोदी पर केवल व्यक्तिगत लांछन तक सीमित नहीं है। इसमें भारतीय समाज के पिछड़े वर्गाें का भी अपमान हुआ है। यह पहला अवसर नहीं है जब आम आदमी पार्टी का राजनीतिक विरोध का स्तर इतने निम्न पायदान पर पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में इसकी निंदा करती है साथ आम आदमी पार्टी को सलाह देती है कि लोकतंत्र में नीतियों, योजनाओं के आधार पर विरोध किया जाता है। इस प्रकार के राजनीतिक दल और उनके द्वारा इस प्रकार की बयान-बाजी देश के लोकतांत्रिक भविष्य के लिए खतरा है और देश की छवि को खराब करती है ।

नरेन्द्र मोदी व्यक्तिगत तौर पर एक व्यक्ति नहीं है अपितु देश के सम्मानित लोकप्रिय प्रधान मंत्री है , संस्थाओं के प्रति सम्मान दिखाना शिष्टाचार रखना राजनीतिक दलों की नैतिक जिम्मेवारी है। नरेन्द्र मोदी आज दुनिया के सावार्धिक लोकप्रिय नेता है। उनके प्रति इस प्रकार की मानसीकता आम आदमी पार्टी के ओछापन के साथ-साथ मोदी के प्रति उनकी नफरत को दर्शाता है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में इस प्रकार का राजनीतिक संसकार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *