आम आदमी पार्टी को मिल रहे जन समर्थन से बौखलाए भाजपा नेता, हार देख कर चुनावों में देरी कर रही भाजपा सरकार : सुरजीत ठाकुर

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में बढ़ते जनाधार से भाजपा नेता बौखला गए हैं और अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। आप का घर घर तक गारंटियां पहुंचाने को अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी की गारंटियां 11 दिनों में ही 4 लाख घरों तक पहुंच गई हैं। आप के डोर टू डोर कैंपेन की सफलता से भाजपा नेता परेशान है। प्रदेश की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। चुनावों में अपनी हार देखकर भाजपा सरकार चुनावों में देरी कर रही है।

जयराम ठाकुर ने पांच साल कुछ नहीं किया और अब चुनावों के समय जनता को गुमराह करने के लिए झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। भाजपा की झूठी घोषणाओं से जनता गुमराह होने वाले नहीं है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रुप में जनता के सामने हैं। जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर भरोसा है। जनता जानती है कि केजरीवाल जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। इस कारण हिमाचल की जनता ने आप की सरकार बनाने का मन बना लिया है। भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पंजाब में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी पर बयानबाजी करने से पहले हिमाचल की भाजपा सरकार को देखें। भाजपा राज में कोरोना काल में पीपीई किट घोटाला हुआ, जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा। जयराम राज में पूरे प्रदेश में खनन माफिया, नशा माफिया का राज चल रहा है। ऊना और नालागढ़ में दिनदहाड़े गोली कांड हो रहें। अपराधी बैखोफ होकर गोलियां चला रहा है। वहीं पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर ही आठ से दस लाख में बेंचा गया। अनुराग ठाकुर को यह भ्रष्टाचार और अपराध नजर नहीं आ रहा है। जिससे साबित होता है कि आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से भाजपा नेता बौखलाहट में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के होने वाले चुनावों में भाजपा की हार होना तय है। चुनाव के संबंध में भाजपा के द्वारा कराए गए सभी सर्वे में हार दिखाई दे रही है। सत्ता की कुर्सी छिनने के डर से भाजपा सरकार चुनावों में देरी कर रही है। वर्ष 2012 में 2 अक्टूबर को आचार संहिता लगा दी गई थी लेकिन इस बार 9 अक्टूबर तक चुनावों की घोषणा नहीं हुई है। अभी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार खर्चे से प्रधानमंत्री की रैली करवाकर कुर्सी बचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की चंबा में रैली 13अक्टूबर को होनी है। जिससे तय है कि आचार संहिता भी 13 के बाद भी लगेगी। लेकिन अब जनता प्रधानमंत्री के जुमलों में आने वाली नहीं है। भाजपा झूठे वादों और घोषणा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है लेकिन अब कुछ नहीं होने वाला। कांग्रेस भी अपने राज में ऐसा ही करती रही है। जिससे कांग्रेस पूरे देश में खत्म हो चुकी है। आगामी चुनावों में कांग्रेस हिमाचल में भी खत्म हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *