पंजाब पुलिस के AIG आशीष कपूर गिरफ्तार:एक करोड़ रुपए रिश्वत लेने के केस में फंसे

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा:पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को पंजाब पुलिस के AIG आशीष कपूर को करप्शन केस में गिरफ्तार कर लिया है। टीम आरोपी AIG से पूछताछ कर रही है।

आशीष कपूर ने वर्ष 2018 में जालसाजी और धोखाधड़ी के केस में दो महिलाओं को राहत देने के बदले उनका एक करोड़ रुपया चेक साइन करवाकर बैंक से निकलवा लिया था। इस केस में AIG आशीष कपूर के अलावा DSP पवन कुमार और ASI हरजिंदर सिंह पर भी FIR दर्ज है।

AIG आशीष कपूर पर एक महिला से रेप और जबरन उगाही के भी आरोप हैं। रेप के आरोप लगाने वाली महिला ने दावा किया था कि वह इमिग्रेशन फ्रॉड से जुड़े एक केस में जेल में बंद थी। आशीष कपूर उस समय जेल के सुपरिंटेंडेंट थे। उन्होंने जेल में अपने पद का फायदा उठाते हुए उससे जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए। आरोप हैं कि रेप के बाद आशीष कपूर ने माता रानी की फोटो के सामने महिला से शादी भी की।

महिला ने दावा किया कि रेप के बाद जब वह प्रेगनेंट हो गई तो आशीष कपूर ने उसकी जमानत करवा दी थी ताकि किसी को सच पता न चल पाए।महिला ने कहा कि आशीष कपूर ने ही मई 2018 में उसे जीरकपुर थाने में झूठे इमिग्रेशन केस में फंसाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *