भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएगी महिला कांग्रेस

Spread the love

शिमला: भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी सुनीता सेहरावत ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी महिला कांग्रेस पदाधिकारियों से एकजुट होकर प्रदेश विधानसभा चुनावों में उतरने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों का सबसे बड़ा असर गरीब तबके खासकर महिलाओं पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों को लेकर लोगों के बीच जाना होगा।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने इस दौरान कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस विधानसभा चुनावों के लिये पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस एकजुटता के साथ इन चुनावों में उतर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस आला कमान जो भी दायित्व उन्हें सोपेगा, उसका पूरा पालन किया जावेगा।

इस अवसर पर शांता राजटा, कविता कंवर, जैनी प्रेम, प्रभा वर्मा, शशि ठाकुर,अनुसार राणा,वनिता वर्मा, बृंदा सिंह, रिंकू चंदेल, निर्मला ठाकुर, रिंकू वर्मा, उमा मुदलियार, कृष्णा, सुदेश, इंदु, सत्य वर्मा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *