हर्ष महाजन का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने पर मुनीष ने किया स्वागत, बोले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

Spread the love

कांगड़ा, सुरेंद्र राणा, कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता व कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने कांग्रेस को छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस पर प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मुनीष शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी में शामिल होने पर हर्ष महाजन का वह स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर हर्ष महाजन ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जगत प्रकाश नड्डा, जयराम ठाकुर पर विश्वास रखते हुए हर्ष महाजन भाजपा में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इससे पहले हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि हर्ष महाजन का दायरा पूरे हिमाचल प्रदेश में है और कई कांग्रेसी नेता उनके संपर्क में भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है हर किसी को यह पार्टी पसंद आ रही है और हर कोई भाजपा में आने की चाह रख रहा है।

मुनीष शर्मा ने कहा कि हर्ष महाजन युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश के पशुपालन मंत्री भी रह चुके हैं। महाजन के पिता देश राज महाजन विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हर्ष महाजन तीन बार लगातार चंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बने। मुनीष शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *