निगम चुनाव से पहले ही जालंधर में भाजपा को झटका:पार्षद पत्नी औऱ पति ने छोड़ी भाजपा,

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा,जालंधर में भाजपा को करारा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी में कई अहम पदों पर रहे विनीत धीर और उनकी पत्नी वार्ड नंबर 77 की पार्षद श्वेता धीर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिकता से त्यागपत्र पार्टी में अपनी तौहीन और खुड्डेलाइन लगाए जाने से दुखी होकर दिया है। त्यागपत्र में दोनों पति-पत्नी ने भाजपा जालंधर के प्रधान सुशील शर्मा पर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *