प्रतिभा सिंह बोलीं- भाजपा की चिंता करें मुख्यमंत्री

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा,हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दस गारंटी कार्ड पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें भाजपा की चिंता करनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि चार उपचुनावों में लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया था। अब विधानसभा चुनावों में लोग भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर करेंगे। प्रदेश में भाजपा ने अपने कोई भी चुनावी वादे पूरे नहीं किए।

अब चुनावों के समय लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों को जो गारंटी दी है, वह कांग्रेस के वचन हैं। कांग्रेस ने हमेशा ही लोकहित को सर्वोपरि मानते हुए जन कल्याण के कार्यों को किया है। कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया है और आगे भी उसे पूरा करेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस जल्द ही अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *