पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा, पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर बड़े विवाद में घिर गए हैं। पिछले साल 26 जनवरी को लाल किला पर हुई हिंसा के वक्त वह भी मौजूद थे। वह किसान आंदोलन में शामिल रहे दीप सिद्धू की वीडियो में नजर आए हैं। इसी दिन लाल किले पर तिरंगे की जगह किसान आंदोलन में शामिल उपद्रवियों ने केसरी झंडा लगा दिया था।
जिसके बाद दीप सिद्धू समेत कई युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी यह वीडियो ट्वीट कर आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान से जवाब मांगा है। हालांकि अभी इस पर मंत्री की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अगर भुल्लर राष्ट्रविरोधी तो कैबिनेट में क्यों? : खैहरा
ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपाल खैहरा ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को वीडियो ट्वीट कर पूछा कि वह स्पष्ट करें कि क्या उनके ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लाल किले पर केसरी निशान साहिब फहराने में दीप सिद्धू के साथ शामिल थे या नहीं?। अगर हां तो क्या हमारे सीएम उन्हें राष्ट्रविरोधी कहेंगे और अपनी कैबिनेट में रखेंगे?।
