पंजाब दस्तक, सुरेंदर राणा, पंजाब के लुधियाना में कोरोना से एक मरीज ने दम तोड़ दिया। पिछले चौबीस घंटे के दौरान पंजाब के जेल मंत्री हरजोत बैंस समेत 434 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राज्य में 93 मरीज लाइफ सेविंग सपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। जिनमें 79 मरीज ऑक्सीजन और 14 को ICU में रखा गया है। वहीं जेल मंत्री के संपर्क में आए पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां ने खुद को एकांतवास में रख लिया है। उनका कहना है कि उनकी सेहत ठीक है। कोविड नियमों के लिहाज से उन्होंने खुद को आइसोलेट किया है।
एक्टिव केसों की गिनती अब 2,688 पहुंच चुकी है। इसके बावजूद CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार बेखबर है। सरकार न तो कोरोना के हालात रिव्यू कर रही है और न ही कोई बंदिश लगाई गई है।
