पंजाब दस्तक, डेस्क, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सूत्रों की मानें तो पेट दर्द की शिकायत के बाद कल रात सीएम को अस्पताल लाया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री मान के भर्ती होने के मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
बता दें कि भगवंत मान ने अस्पताल में एडमिट होने से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर गठित समिति में राज्य को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने के लिए बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मान ने ट्वीट किया, किसानों से किए गए वादे के विपरीत, एमएसपी समिति में पंजाब को प्रतिनिधित्व नहीं देने के केंद्र के निर्णय की मैं निंदा करता हूं…पंजाब के किसान पहले ही फसल चक्र और कर्ज में फंसे हुए हैं। एमएसपी हमारा कानूनी अधिकार है…केंद्र को एमएसपी समिति में पंजाब का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहिए।
