Tuesday, May 7, 2024
Homeराज्यशिमलाहिमाचल के कई भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के...

हिमाचल के कई भागों में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार, ऊना में अधिकतम तापमान 40 पहुंचा

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आगामी चार दिनों तक मौमस खराब बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 26 से 30 अप्रैल तक बारिश की संभावना है।

कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

विभाग के अनुसार 48 घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में कुछ स्थानों पर गरज के ओलावृष्टि और अंधड़ व बारिश होने की संभावना है। 29 अप्रैल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 1 और 2 मई को मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को धूप खिली रही। उधर, ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

105654
Views Today : 361
Total views : 405862

ब्रेकिंग न्यूज़