Monday, May 20, 2024
Homeराज्यनाना ने आठ साल के नाती को नहर में दिया धक्का, गोताखोर...

नाना ने आठ साल के नाती को नहर में दिया धक्का, गोताखोर तलाश में जुटे, वजह जान आप भी चौंक जाएंगे

पंजाब: पंजाब के अमृतसर में एक व्यक्ति ने नहर में अपने आठ वर्षीय नाती को धक्का दे दिया। फिलहाल पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है। दरअसल, अदालत ने एक दंपती में समझौता करवा कुछ दिन साथ रहने को कहा था। मगर आरोपी नाना यह नहीं चाहता है। यही वजह थी कि उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। राजासांसी थाना प्रभारी हरचंद सिंह ने बताया कि आरोपी नाना के खिलाफ केस दर्जकर उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

राजासांसी के गांव बल सचंदर निवासी सुखदेव सिंह का अपनी पत्नी के साथ अदालत में विवाद चल रहा था। अदालत ने समझौता करवा दंपती को कुछ समय तक इकट्ठा रहने को कहा था। दंपती साथ रहने को मान गए मगर सुखदेव सिंह का ससुर अमरजीत सिंह निवासी गांव मीरांकोट इसके खिलाफ था। गुरुवार शाम आरोपी अपने आठ वर्षीय नाती गुरअंशप्रीत सिंह को अपने साथ ले गया।

आरोपी ने अपने नाती गुरअंशप्रीत को जगदेव कलां के रास्ते में पड़ने वाली नहर में धक्का दे दिया और फरार हो गया। थाना प्रभारी हरचंद सिंह ने बताया कि आरोपी अमरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

110540
Views Today : 299
Total views : 413243

ब्रेकिंग न्यूज़