Friday, May 17, 2024
Homeराजनीतिप्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, सेकंडमेंट आधार...

प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, सेकंडमेंट आधार पर सचिवालय में बाहरी लोगों की एंट्री पर भड़के, बोले राजनीतिक लोगों को फ़ायदा देने के लिए बदले जा रहें आर एंड पी रूल

शिमला, सुरेंद्र राणा : प्रदेश सचिवालय शिमला के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है सचिवालय में दूसरे विभागों के कर्मचारियों को सैकेंडमेंट आधार पर नियुक्ति दिए जाने का कर्मचारी विरोध कर रहे है।कर्मचारियों ने आज सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर चेताया कि अगर सरकार ने बाहरी लोगों को सचिवालय में नियुक्ति दी तो कर्मचारी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सचिवालय कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान भूपेंद्र बॉबी ने कहा कि सचिवालय में लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से नियुक्तियां होती है लेकिन सरकार ने सचिवालय सर्विस रूल को संशोधित कर सचिवालय में दूसरे विभागों के लोगों को लाने की योजना बनाई है जिससे सचिवालय के कर्मचारी के अधिकार भी मारे जाएंगे। सरकार ने अगर राजनीतिक लोगों को सचिवालय में बैक डोर एंट्री दी तो कर्मचारी आंदोलन को तेज़ करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

109449
Views Today : 376
Total views : 411509

ब्रेकिंग न्यूज़