15 सितंबर तक बहाल किए जाएंगे सभी रोड़ : विक्रमादित्य सिंह

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश की सभी सड़कों को खोलने और यातायात के लिए सुचारु करने के लिए 15 सितंबर का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग में हर सप्ताह विभाग के साथ बैठक आयोजित की जायेगी। सड़को को खोलने के अलावा पुलों के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं।

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) सड़को के पहले चरण के काम तक पुरे नही हो पाए। ये काम बेहद धीमी गति से हो रहे हैं जिनमें तेजी लाई जायेगी। हिमाचल प्रदेश में आपदा से सड़कों को भारी नुकसान हुआ है जिनमें से अधिकतर सड़कों को खोल दिया गया है। अभी 140 सड़कें बन्द है जिनको जल्द खोला जायेगा। 15 सितंबर तक सभी सड़को को खोलने का लक्ष्य रखा गया है अगर ऐसा नहीं होता है तो विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *