शिमला, सुरेंद्र राणा: बीजेपी आज हिमाचल में 68 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएँ कर रही है. शिमला में भी मिडल बाजार में बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति श्रीनिवाशन ने जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी प्रत्याशी संजय सूद को समर्थन देने की लोगों से अपील की.
श्रीनिवासन ने कहा कि बीजेपी की जयराम सरकार ने पिछले 5 वर्षों में प्रत्येक वर्ग के लिए काम किया है.आज बीजेपी प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर रही है जिसमें केंद्रीय सरकार के मंत्री व अन्य नेता हिमाचल आए हैं.
सीएम जयराम ठाकुर ने केंद्र की योजनाओं को हिमाचल में लागू किया है. पीएम मोदी ने भी जनकल्याण योजनाओं के लिए करोड़ों रूपये प्रदेश को दिए हैं. बीजेपी प्रदेश की जनता को बेहतर काम का आश्वाशन देकर उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही है.
