24 सितंबर को मंडी आएंगे मोदी, युवाओं में भरेंगे जोश

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छोटी काशी मंडी आएंगे और युवा मोर्चा की महा गर्जना रैली में गरजेंगे।

कश्यप ने बताया कि केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी 17 सितंबर को सुंदरनगर में एक की रैली को संबोधित करेंगे और इसी प्रकार केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शिमला में एक अधिवक्ताओं के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

कश्यप ने कहा को भाजपा की प्रतिबद्धता राष्ट्र के प्रति है , समर्पण राष्ट्र के प्रति है , हमारे संगठन का ये चरित्र है की हम राष्ट्र चेतना के लिए जीते हैं और मरते हैं, राष्ट्र सशक्तिकरण के लिए काम करते हैं। हिमाचल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अटूट रिश्ता है, उन्होंने हिमाचल के विकास को सदैव प्राथमिकता दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमाचल से लगाव का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं, की पीएम के रूप में हिमाचल के दौरे पर सबसे अधिक बार मोदी जी ही आए हैं।

उन्होंने कहा की हिमाचल मोदी का दूसरा घर है, एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में हिमाचल में पार्टी के लिए सेवा करने का उनको मौका मिला  है। यहाँ से उनकी कई यादें जुड़ी हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *