हिमाचल में कांग्रेस ने 2 उम्मीदवार घोषित किए: लाहौल-स्पीति से अनुराधा और बड़सर से सुभाष को कैंडिडेट बनाया

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने उप-चुनाव उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट रविवार देर रात जारी कर दी है। पार्टी ने लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा और बड़सर से सुभाष चंद को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, धर्मशाला सीट पर अभी भी पेंच फंसा है, जबकि कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है।

लाहौल-स्पीति और बड़सर दोनों जगह कांग्रेस ने नए चेहरे को मौका दिया है। लाहौल-स्पीति में जिला परिषद सदस्य एवं चेयरमैन अनुराधा राणा पर पार्टी ने भरोसा जताया है। अब अनुराधा का मुकाबला कांग्रेस के बागी एवं पूर्व विधायक रवि ठाकुर से होगा।

इसी के साथ लाहौल-स्पीति में BJP से बगावत का ऐलान कर चुके रामलाल मारकंडा को टिकट देने की अटकलों पर भी विराम लग गया है। मारंकडा इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ सकते हैं। इससे यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *